देहरादून, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, जिला महानगर देहरादून द्वारा _14 अगस्त 2026_ को हरिद्वार में आयोजित होने वाले _विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस_ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज _मान भावन वेडिंग पॉइंट, गुरु रोड, देहरादून_ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन जिला महानगर देहरादून के अध्यक्ष _श्री बलदेव पराशर जी_ एवं महामंत्री _श्री गोविंद मोहन जी_ के नेतृत्व में किया गया। बैठक में देहरादून स्थित सभी गुरुद्वारों की प्रबंध कमेटियों, मंदिरों की प्रबंध समितियों, विभिन्न पंजाबी बिरादरियों के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्यजनों ने सहभागिता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य _14 अगस्त 2026_ को हरिद्वार में आयोजित होने वाले _विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस_ कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गए तथा सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने समाज, संस्थाओं एवं परिचितों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर अध्यक्ष _श्री बलदेव पराशर जी_ ने कहा कि _विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस_ उन लाखों परिवारों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश के विभाजन की असहनीय पीड़ा झेली। उन्होंने सभी धार्मिक, सामाजिक एवं बिरादरी संगठनों से इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
महामंत्री _श्री गोविंद मोहन जी_ ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा हरिद्वार में होने वाले आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री _श्री जी.एस. आनंद जी_, प्रदेश कोषाध्यक्ष _श्री पी.एस. कोचर जी_ सहित प्रदेश, जिला एवं महानगर के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने _विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस_ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सामूहिक सहयोग से _14 अगस्त 2026_ को हरिद्वार में आयोजित _विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस_ कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।
विजय कुमार कथूरिया जी, राज्य मीडिया प्रभारी_ ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने _मान भावन वेडिंग पॉइंट_ के प्रबंधन को उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट आतिथ्य व्यवस्था के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन निश्चित रूप से ऐतिहासिक बनेगा।


Recent Comments