Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड : फिर विस्फोट, 24 घंटे में सामने आए 500 कोरोना संक्रमित...

उत्तराखंड : फिर विस्फोट, 24 घंटे में सामने आए 500 कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

देहरादून, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। आज एकदम से बहुत बढ गया केस 24 घंटे में 500 संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई।  राज्य में आंकड़ा बढ़कर 100911 हो गया।

आज सबसे अधिक देहरादून में 236 संक्रमित मिले है, साथ ही हरिद्वार में 149 नए केस मिले हैं। उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 125 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि अभी भी 2236 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। इस तरह आज अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर में 4, चमोली में 1, चंपावत में 1, नैनीताल में 49 पौड़ी गढ़वाल में 14 पिथौरागढ़ में 5,रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 11 उधम सिंह नगर में 22 तथा उत्तरकाशी में 1 व्यक्ति मे इस संक्रमण के लक्षण मिलने के साथ आज पूरे 500 लोगों में इस संक्रमण के चलते उन्हें विभिन्न अस्पतालों में एडमिट किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments