हल्द्वानी, सामाजिक सरोकार के तहत भाजपा कार्यकर्ता समय समय पर जन सेवा के कार्यो में अपना सकारात्मक सहयोग करते आये हैं, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदुखत्ता में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व कान की मशीन वितरण की |
दिव्यांग जय सिंह मेहता जी जगदीश जी और रूचि मठपाल जी को ट्राई साइकिल व हीरा सिंह बोरा जी व चंद्र बल्लभ जोशी जी को कान की मशीन भेंट की गई | इस सार्थक कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा की गई | कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी सोशल मीडिया लक्ष्मण खाती, कुंदन चौपाल, देवेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी, भूपेंद्र पाठक, आनंद रावल, गणेश जोशी, सोनू सुयाल, संजय भट्ट, कैलाश जोशी, सुरेश सिंह सुयाल, शेर सिंह दानू, कृपाल नेगी, हरि ओम भैसोरा, दीप जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे |
Recent Comments