बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण एवं मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ के सकारात्मक रूख से समाप्त हुआ धरना*
• *दो सप्ताह मे़ं अस्थायी कर्मचारियों की मांगों पर उपसमिति करगी त्वरित कार्रवाही अस्थायी कर्मचारियों ने आभार जताया*
रूद्रप्रयाग/ श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )के अस्थायी कर्मचारियों का संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर दो सप्ताह से चल रहा धरना आज श्री बदरीनाथ धाम में
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया है अस्थायी कर्मचारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समुचित निराकरण किये जाने पर आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि आज मंगलवार को श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, चारधाम यात्रा सलाहकार माधव सेमवाल एवं बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य धीरज पंचभैया मोनू एवं सदस्य राकेश भंडारी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की उपस्थिति में अस्थायी कर्मचारियों से विस्तृत वार्ता की ।वार्ता में बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि 24 अक्टूबर को बीकेटीसी कार्यालय ऋषिकेश में अस्थायी कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में कर्मचारियों की मुख्यमंत्री की वन टाइम सेटलमेंट पर अग्रिम कार्रवाही तथा समान कार्य समान वेतन एवं सम्मानजनक वेतन वृद्धि के संबंध में उप समिति का गठन हुआ। बताया कि उप समिति 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी तथा अस्थायी कर्मचारियों का उनकी भावनाओं के अनुकूल समुचित एवं समयवद्ध समाधान कर दिया जायेगा इस पर अस्थायी कर्मचारियों ने सहमति जतायी तथा धरना समाप्त कर दिया।
कर्मचारियों की वार्ता के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष श्री बदरीनाथ धाम मंदिर के निकट धरने पर बैठे सभी अस्थायी कर्मचारियों से मिले तथा कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समयवद्ध समाधान किया जा रहा है कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी कर्मचारियों के हित में वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा की जिस पर बीकेटीसी तथा शासन स्तर पर कार्यवाही विचाराधीन चल रही है इसी परिप्रेक्ष्य में बीकेटीसी बोर्ड बैठक 22 मार्च 2025 की कार्यवाही के अनुरूप वेतन निर्धारण हेतु नीति बनायी जा रही है जिससे सभी अस्थायी कर्मचारियों ने सहमति जतायी तथा धरना समाप्त करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीते सोमवार को श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ कार्यालय में अस्थायी कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि उनके हितों की अनदेखी नही होगी। बीते कल सोमवार को सीतामाता मंदिर चांई के शिलान्यास जीर्णोद्धार कार्यक्रम के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये
कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में बीकेटीसी ने यात्रा का कुशल संचालन किया है।श्री बदरीनाथ धाम में अभी तक रिकार्ड 2133616 तीर्थयात्री पहुंचे है 16 नवंबर कपाट बंद तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे अभी तक श्री केदारनाथ में1834857 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये कुल 3968473 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है वहीं 62 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर लिए है।
बीकेटीसी अध्यक्ष तथा पदाधिकारी सोमवार शाम को भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए। आज मंगलवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद अस्थायी कर्मचारियों से मिले सकारात्मक वार्ता के बाद अस्थायी कर्मचारियों का धरना समाप्त हो गया।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट, राजदीप सनवाल, राजेश नंबूदरी अस्थायी कर्मचारियों की ओर से वेदपाठी डा. अमित बंदोलिया, राजेन्द्र पुरोहित, रत्नेश पंवार,मोहन राणा,इंदु देवी, योगिता चौहान, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।




