एलन देहरादून में टैलेंटेक्स 2027 परीक्षा में 4,200 विद्यार्थियों ने लिया भाग

0
8

देहरादून। एलन करियर इंस्टीट्यूट, देहरादून की ओर से आयोजित टैलेंटेक्स 2027 परीक्षा में लगभग 4,200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 25 अक्टूबर को आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और तैयारी का आकलन किया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी रैंक जानने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाने तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं के लिए उचित दिशा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।

एलन देहरादून के सेंटर हेड विनय माकिन ने बताया कि टैलेंटेक्स विद्यार्थियों को कम उम्र से ही आईआईटी-जेईई, नीट और ओलंपियाड जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप अपनी तैयारी परखने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष परीक्षा देशभर में एक ही दिन आयोजित की गई, जिससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आकलन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि टैलेंटेक्स 2027 में देश के 27 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 447 शहरों में 1,405 परीक्षा केंद्रों पर 3.47 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 3.25 लाख से अधिक विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से, जबकि 22 हजार से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा में शामिल हुए। उत्तर क्षेत्र से लगभग 20 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस व्यापक सहभागिता के बीच एलन देहरादून के लगभग 4,200 विद्यार्थियों की भागीदारी केंद्र के लिए महत्वपूर्ण रही।

विनय माकिन ने बताया कि टैलेंटेक्स 2027 का संयुक्त परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। परिणाम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय रैंक जानने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में परिणाम घोषित होने के बाद सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टैलेंटेक्स 2027 के अंतर्गत सफल विद्यार्थियों के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय रैंक का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक सत्र 2027-28 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता एवं नियमों के अनुसार प्रवेश शुल्क पर 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अर्ली बर्ड लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत 20 दिसंबर तक प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ पिछले वर्ष की फीस के आधार पर निर्धारित अर्ली फीस लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बताया कि टैलेंटेक्स विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता पहचानने, परीक्षा की तैयारी का विश्लेषण करने और आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर रणनीति बनाने में सहायता करता है। परीक्षा का प्रारूप आईआईटी-जेईई, नीट और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुरूप तैयार किया गया है।

एलन देहरादून की ओर से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, लक्ष्य निर्धारित करने और बेहतर शैक्षणिक भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। टैलेंटेक्स के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल अपनी तैयारी परखने, बल्कि छात्रवृत्ति और पुरस्कारों के जरिए आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here