देहरादून(दीपक पंवार), स्वाइन फ्लू के अभी तक 599 कैसे प्रकाश में आए हैं। इनमें से देहरादून में अभी तक 421 केस पाए गए हैं। इनमें से 36 केस एक्टिव हैं। डेंगू के 202 केस रिकोड किए गए हैं । इनमें से 95 केस देहरादून में प्रकाश में आए हैं।
सीएमओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया की स्वाइनफ्लू के अब तक कुल 599 केस आए हैं। इनमें से देहरादून में 421 केस में पाए गए हैं। 36 केस एक्टिव है बाकी रिकवर कर चुके हैं। स्वाइन फ्लू से दो डेथ रिकोड की गई हैं।उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के केस अब लग रहा है कम हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कोरोनेशन अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। बिल्डिंग और ओवर हो चुकी है। बाकी कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने बताया डेंगू को लेकर 202 केस रिकोड किए गए हैं। इनमें से 95 केस देहरादून में प्रकाश में आए हैं। बाकी 107 केस दूसरे जिलों या अन्य राज्यों में है। उन्होंने कहा कि डेंगू के केस धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। डेंगू से अभी तक कोई डेथ रिकोड नहीं की गई। उन्होंने कहा इन सब से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हाथों को सैनिटाइजर से अच्छी प्रकार से साफ करें।




