कवयित्री नैना कंसवाल मिली राज्यपाल से, व्यक्तित्व पर लिखी कविता की भेंट

0
40

देहरादून, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून की शिक्षिका /कवयित्री नैना कंसवाल ने लोक भवन में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की । कवयित्री द्वारा उनके व्यक्तित्व पर लिखी कविता उन्हें भेंट करने के साथ-साथ गढ़वाली भाषा के विकास संरक्षण और संवर्धन के बारे में भी चर्चा की गई।
नैना कंसवाल के द्वारा लिखी कविता और उनके प्रयासों की महामहिम राज्यपाल जी ने भूरी-भूरी प्रशंसा और सराहना की, नैना कंसवाल हिंदी लेखन के साथ-साथ गढ़वाली में भी लेखन कार्य करती है, उनके कार्यक्रम देहरादून के आकाशवाणी केंद्र और दूरदर्शन से भी प्रसारित होते रहते हैं। उनके इन प्रयासों के लिए लोकभवन में महामहिम जी ने उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसी सापेक्ष में विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ . रवींद्र कुमार सैनी ने भी लेखिका को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य श्री आलोक बिजल्वाण, वरिष्ठ प्रवक्ता जयंत कुमार तथा समस्त विद्यालय परिवार ने नैना कंसवाल को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here