देहरादून, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड़ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले दुष्यंत गौतम उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी और रेखा वर्मा सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।लंबे समय से विवादों में चल रहे दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी समाप्त हो गई है।बीजेपी की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी नई नियुक्तियों के तहत राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी के साथ ही बीजेपी ने उत्तराखंड के सह प्रभारियों में भी बदलाव किया है। बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है।
राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां चल रही हैं। बीजेपी ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं।




