रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर डाटपुल (सतेराखाल से लगभग 4 किमी रुद्रप्रयाग की ओर) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UK 13A 7588 बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतक की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




