उत्तराखंड़ डेमोक्रेटिक एलायंस क्षेत्रीय दलों को एकजुट कर विधानसभा चुनाव लड़ेगा : आशुतोष नेगी

0
167

देहरादून, उत्तराखंड़ क्रांति दल (यूकेडी) ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उक्रांद नेताओं ने राज्य की क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने और एक साझा मंच तैयार करने का ऐलान किया है।

स्थानीय प्रेस क्लब पत्रकारों से रूबरू होते हुए आशुतोष नेगी कहा कि उनके निष्कासन का कोई औचित्य नहीं, वे आज भी यूकेडी के सिपाही है और मेरा अवैध निष्कासन तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने यूकेडी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाये और कहा कि वह पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रस्ताव के आधार पर उन पदाधिकारियों को पदमुक्त किए जाने की बात रखी गई जिन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।
धरातलीय सर्वे और टिकट वितरण:
आशुतोष ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच किए गए सर्वे के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि करीब 36 लोग टिकट पाने के योग्य हैं। पार्टी का मानना है कि इन योग्य चेहरों को उनका हक और उचित स्थान मिलना चाहिए।

उत्तराखंड डेमोक्रेटिक एलायंस’ का गठन:
आशुतोष ने कहा किराज्य की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभी क्षेत्रीय ताकतों को एक मंच पर लाने के लिए ‘उत्तराखंड डेमोक्रेटिक एलायंस’ का गठन किया गया है। 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का यह एक बड़ा प्रयास है क्योंकि अलग-अलग लड़ने पर क्षेत्रीय दल संगठन और आर्थिक संसाधनों के मामले में कमजोर पड़़ जाते हैं।

विपक्ष और राष्ट्रीय दलों पर निशाना:
पत्रकार वार्ता उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों (भाजपा-कांग्रेस) में जो क्षेत्रीय विचारधारा के लोग हैं और जिन्हें वहां टिकट मिलने की संभावना नहीं है, यदि वे राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो उनके लिए भी इस नए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं।
इस मौके पर यूकेडी के कई कार्यकर्ता और आशुतोष के समर्थक भी मौजूद रहे।