अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुली आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती

0
161

ऋषिकेश, कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गयी जब तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गीता नगर (गली नंबर 5) निवासी साईं राम को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर रेलवे फाटक के पास एम्बुलेंस का पहिया सड़क के गड्ढे में गिरने से वाहन को जोरदार झटका लगा।
परिजनों के मुताबिक, झटके के बाद साईं राम की आंखें खुलीं और उनमें सांस व धड़कन के संकेत दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की बुकिंग रद्द कर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि साईं राम की तबीयत खराब थी और उन्हें किडनी फेल होने के साथ दो बार हार्ट अटैक आने की जानकारी दी गई थी। फिलहाल उनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।