(एल मोहन लखेड़ा)
देहरादून, प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मुकेश के सदाबहार गीत की बहार एकबार फिर दून की फिजा में सुनाई देगी, श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रविवार 30 अगस्त को दून के आईआरडीटी प्रेक्षागृह में इसका आयोजन कर रहा है ।
स्थानीय प्रेस क्लब में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से हमारी संस्था संस्कृति, संगीत व साहित्य के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रही है तथा संगीत, साहित्य, शैक्षणिक, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने पर लोगों का श्रृंखला श्री सम्मान से सम्मानित करती आ रही है।
उन्होंने कहा कि श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा श्रद्धेय मुकेश गाये नगमों जिनमें चांद सी महबूबा हो, चन्दन सा बदन, जीना इसी का नाम है, एक प्यार का नगमा, “कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, को अपनी मधुर आवाज से स्वरांजलि देगें।
पीयूष निगम ने कहा किबताया पूर्व में भी संस्था ने दून में सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान, संतोष आनंद तथा लीजेंडरी गायक कुमार सानू , डॉ इन्द्रजीत सिंह (अर्थशास्त्र), निशित गंगानी (प्रसिद्ध तबला बादक), हिमांशु दरमोडा (प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक), बुद्धिनाथ मिश्र, बसंती बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी आदि महान हस्तियों को श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न” से भी सम्मानित भी कर चुकी है।
कार्यक्रम में कई कबिना मंत्री, विधायक एवं राज्य के गणमान्य व्यक्तियों के साथ देहरादून के समस्त संगीत प्रेमी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर संगीत का आनन्द लेगें। कार्यक्रम में संध्या जोशी व श्रद्धा बछेती के प्रतिष्ठित दो नृत्य समूहों द्वारा विशेष नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में संस्था के महासचिव संजीव वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा आले, उपाध्यक्ष अमित रावत, वं कोषाध्यक्ष अशीष ठाकुर, श्री संदीप अग्रवाल, हितेन्द्र सक्सेना, बिट्टू कोचर, सुनीता क्षेत्री, दीपक महावर, दीपक सिंघल, सरोज पोखरियाल, प्रीति रावत, मेहमान कलाकारों में संजना प्रधान, हिमांशु दर्मोड़ा, कमल चोपड़ा, सीएम जोशी, नेत्र सिंह गुसाईं, नीरज ढींगरा, गीत (दिल्ली), मणिका श्रीवास्तव में प्राची व नंदिनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Recent Comments