नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘सशक्त-वित्तीय रूप से जागरूक, वित्तीय रूप से सशक्त’ वित्तीय साक्षरता अभियान का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि निरंतर परिश्रम, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। असफलता जीवन में सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। विद्यार्थियों को असफलताओं से सीख लेते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। वित्तीय रूप से जागरूक समाज ही मजबूत और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण कर सकता है। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि केवल धन अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका उचित प्रबंधन, बचत और विवेकपूर्ण निवेश भी जरूरी है। वित्तीय रूप से जागरूक युवा भविष्य में आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. प्रमोद अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने वाणिज्य विभाग से जुड़ी अपनी छात्र जीवन की स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह इसी विभाग से बीकॉम और एमकॉम में टॉपर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बीकॉम और एमकॉम के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देने की घोषणा की। वाणिज्य के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने अतिथियों, प्रायोजक, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता युवाओं को आर्थिक निर्णय लेने, धन का उचित प्रबंधन करने और आत्मनिर्भर बनने में सक्षम बनाती है। कार्यक्रम में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. अनीता पांडे, डॉ. स्पर्श भट्ट, डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. ममता जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. पूजा जोशी पालीवाल, डॉ. मेराज, डॉ. ताबिश समेत शिक्षक और विद्यार्थी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितिशा शर्मा ने किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में विधि भंडारी ने प्रथम, अंजलि चंद्रा ने द्वितीय और पूजा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनिका दुम्का को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर निर्माण में रोशनी प्रथम, दिव्या द्वितीय और सागर सरकार तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में दीपांशु पालिवाल, तमन्ना बाफिला और काव्या सिंह सैनी की टीम प्रथम रही। विवेक, कृष्ण चंद्र और मनकरण की टीम ने द्वितीय तथा सोनू कुमार, दीपांशु कुमार पंत और सिमरन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रील निर्माण में प्रियांशु आगरी प्रथम, दिव्यांका बिष्ट और विनीता मनराल की टीम द्वितीय और गुंजन फर्त्याल तृतीय रहीं।
विभाग की ओर से प्रत्येक सेमेस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 7.27 एसजीपीए के साथ योगेश तिवारी, तृतीय सेमेस्टर में 7.43 एसजीपीए के साथ सानिया सिद्दीकी और षष्ठम सेमेस्टर में 7.74 एसजीपीए के साथ संजना भगत को सम्मानित किया गया।

Recent Comments