-
देहरादून में स्वदेशी QSR ब्रांड की नई पहल; गेहूं, ओट्स, चिया सीड्स और अलसी से तैयार हुआ हेल्दी पिज्जा बेस
-
ग्राहकों को अब जंक फूड के बजाय मिलेगा फाइबर और पारंपरिक पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प
देहरादून। आधुनिक जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध स्वदेशी क्यूएसआर (QSR) ब्रांड Rominus Pizza & Burger ने उत्तराखंड में अपना नया और खास पिज्जा बेस ‘Nutri Crust’ लॉन्च किया है। इस नए पिज्जा बेस को स्वाद के साथ-साथ बेहतर पोषण को प्राथमिकता देते हुए तैयार किया गया है।
कंपनी के निदेशक जय बिश्नोई, पंकज जोशी, विजय चौधरी और सीओओ विकास सहरावत के नेतृत्व में ब्रांड भारतीय पारंपरिक पोषण तत्वों को आधुनिक फास्ट फूड से जोड़ने की दिशा में निरंतर काम कर रहा है। Rominus का उत्तराखंड में पहले से ही तेजी से विस्तार हो रहा है और देहरादून में भी इसके लोकप्रिय आउटलेट्स संचालित हैं।
सुपरफूड्स और देसी हर्ब्स का अनोखा मिश्रण
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, Nutri Crust को पौष्टिक और सुपाच्य बनाने के लिए इसमें:
-
अनाज व सामग्री: गेहूं का आटा, ओट फ्लोर (Oat Flour) और बेसन का उपयोग किया गया है।
-
सुपरफूड्स व सीड्स: चिया सीड्स, कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds), अलसी (Flaxseeds) और इसबगोल जैसे तत्व शामिल हैं, जो इसे फाइबर से भरपूर बनाते हैं।
-
विशेष हर्ब ब्लेंड: इसमें अजवाइन, ऑरेगैनो, बेसिल और कसूरी मेथी का अनूठा मिश्रण मिलाया गया है, जो इसे बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है।
फिटनेस और स्वाद के बीच संतुलन
लॉन्च के अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आज के दौर में लोग भोजन के स्वाद के साथ-साथ अपनी फिटनेस और ‘माइंडफुल ईटिंग’ (सचेत खान-पान) को लेकर भी काफी सतर्क हो गए हैं। Nutri Crust इसी सोच का नतीजा है, जो ग्राहकों को बिना गिल्ट के पिज्जा का आनंद लेने का मौका देगा।
अब ग्राहक अपनी पसंदीदा पिज्जा टॉपिंग्स के साथ इस नए Nutri Crust बेस का चुनाव कर सकेंगे। यह नया हेल्दी विकल्प अब ब्रांड के सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध करा दिया गया है।
-

Recent Comments