Thursday, July 16, 2026
HomeStatesUttarakhandनिष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है भाजपा : तिवारी

निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है भाजपा : तिवारी

हरिद्वार(कुलभूषण )भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी का भाजयुमो के मण्डल मंत्री आलोक पाण्डेय, युवा नेता सन्नी राणा, राघव ठाकुर के संयोजन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व धर्मशाला प्रबंधकों ने भूपतवाला स्थित लाला किशनलाल सेवाकुंज धर्मशाला में भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा सदैव निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व ने अनिरूद्ध भाटी जैसे कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्त्ता को निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त कर निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मण्डल महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष व पार्षद के रूप में अनिरूद्ध भाटी ने अपनी पहचान समाज व पार्टी नेतृत्व के दिलो में बनायी है।
सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समूचे हरिद्वार का समग्र विकास कर रहे हैं। उनको मजबूती देने में कार्यकर्त्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अनिरूद्ध भाटी सदैव संगठन की सेवा व जन समस्याओं के निदान को तत्पर रहते हैं। निश्चित रूप से उनकी नियुक्ति से पार्टी को नयी ऊर्जा व मजबूती मिलेगी।
भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा व लगन से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधा दिलाना व पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आलोक पाण्डेय व सन्नी राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व धर्मशाला प्रबंधकों व क्षेत्रवासियों ने भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी, उपभोक्ता सहकारी समिति के चेयरमैन विकास तिवारी, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गोस्वामी गगनदीप दत्त, राघव ठाकुर ने किया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से लक्ष्मी त्रिपाठी, रूपेश शर्मा, वैद्य उमेश बेदी, हंसराज आहूजा, महेश गुप्ता, गुरूदेव सिंह राणा, मुनेश सिंह, धर्मवीर सिंह, जसवीर, संजीव कुमार, जगदीश यादव, प्रवीण, उमेश पाण्डेय, दिनेश शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, विकास राणा, विशाल गुप्ता, आशू आहूजा, संजय पाल, विजय पाल, विक्की प्रजापति, मोहन सैनी, सतीश पाल, संचित गुप्ता, राघव ठाकुर, गोपी सैनी, अर्जुन, दिव्यम यादव, अमित राणा, अमित कश्यप, भीम शर्मा, जुगनू, जेवेन्द्र, राजेन्द्र यादव, रामेश्वर शर्मा, निशांत सचदेवा, ऋषभ रावत समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments