Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को किया सम्मानित;...

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को किया सम्मानित; सामाजिक सेवाओं को बताया अतुलनीय

हरिद्वार (कुलभूषण) ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष इडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी को आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री उत्तराखड मदन कौशिक ने किया सम्मानित
ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को पंचायती राज, आपदा, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार मदन कौशिक ने उत्कृष्ठ कार्यों के लिये विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. नरेश चौधरी अपने मूल दायित्वों के निर्वहन के अतिरिक्त जो समर्पित सामाजिक सेवा करते हैं वह अतुलनीय एवं विशेष रूप से उल्लेखनीय है। डॉ. नरेश चौधरी के द्वारा विभिन्न आपदाओं, 2010 की भीषण बाढ़, 2013 की केदारनाथ दैवीय आपदा, कुंभ मेलों, सोमवती अमावस्यों में भगदड़ जैसी मानव जनित आपदायेंख् कोराना काल में कोविड-19 दैवीय आपदा में जो चुनौती पूर्ण समर्पित उत्कृष्ठ कार्य किये गये उन सभी का मैं भी प्रत्यक्षदर्शी गवाह हूं। वास्तव में डॉ. नरेश चौधरी द्वारा किये गये सामाजिक कार्य समाज के लिये प्रेरणा दायक है जिससे अन्य सामाजिक सेवा करने वाले व्यक्तियों को भी अपने-अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त चुनौतीपूर्ण कार्य करने की उत्सुकता बढ़ती है। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनपद प्रशासन, शासन भी डॉ. नरेश चौधरी को उनकी कार्यक्षमता एवं समर्पण भावना को देखते हुए समय-समय पर चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी स्वतंत्र रूप से देता रहा है और डॉ. नरेश चौधरी सभी दिये गये कार्यों को कर्मठता से पूर्ण करते हैं जिससे प्रेरणा एवं उत्साहवर्धन के लिये डॉ. नरेश चौधरी उच्च स्तरीय सम्मान प्राप्त करने के सच्चे हकदार हैं। डॉ. नरेश चौधरी ने सम्मानित होने पर कहा कि विभिन्न प्लेटफार्मों पर मिले हुए सम्मान एवं मेरे शुभ चिंतकों की दुवायें मेरी अमूल्य पूंजी है जो मुझे समय-समय पर मिलती रहती है और मुझे असीम ऊर्जा देती है और मुझे कभी भी कठिन से कठिन कार्यों को करने में थकान महसूस नहीं होती अपितु रात-दिन सामाजिक सेवा के लिये तत्पर करती है। डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित किये जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर सचिव डॉ. विजय जोगदण्डे, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अरुण त्रिपाठी, कुल सचिव डॉ. एस.के. वरनवाल ने विशेष रूप से बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments