Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandहडको देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

हडको देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

देहरादून,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजय भार्गव के नेतृत्व में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग, प्राणायाम, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव) भी देखा और उससे जुड़कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में हडको के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग)” रही। इस विषय के संदर्भ में चर्चा करते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं। योग बढ़ती आयु के साथ होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने, शरीर की लचीलापन एवं संतुलन बनाए रखने, तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, सामूहिक सहभागिता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments