Thursday, May 14, 2026
HomeTrending Nowउद्यमिता और नेटवर्किंग से मजबूत होगी राज्य की अर्थव्यवस्था : कैबिनेट मंत्री...

उद्यमिता और नेटवर्किंग से मजबूत होगी राज्य की अर्थव्यवस्था : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी

देहरादून ,उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने BNI उत्तराखण्ड के प्रथम चैप्टर “BNI Doon Gems” द्वारा आयोजित 300+ करोड़ क्लोज़्ड बिजनेस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री चौधरी ने BNI Doon Gems के सदस्यों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेटवर्किंग, उद्यमिता और आपसी सहयोग की भावना राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में MSME सेक्टर रोजगार सृजन, स्वरोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक मजबूत माध्यम बन रहा है।

मंत्री  चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं युवा व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच व्यापारिक सहयोग, नवाचार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर BNI Doon Gems के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मंत्री श्री चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्यमी, व्यवसायी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments