Friday, May 8, 2026
HomeTrending Nowकांग्रेस की षड्यंत्रकारी राजनीति का जनता चुनाव में देगी जवाब - भट्ट

कांग्रेस की षड्यंत्रकारी राजनीति का जनता चुनाव में देगी जवाब – भट्ट

रुद्रप्रयाग – भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक हताशा में षड्यंत्र रचने और भाजपा संगठन की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि चम्पावत की हालिया घटना कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का शर्मनाक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से उसके प्रदेश नेतृत्व ने बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के भाजपा कार्यकर्ता तथा पार्टी को बदनाम करने का प्रयास किया।

भारत भूषण भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर झूठा और बेबुनियाद अफवाह फैलाया गया, ताकि भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस प्रकार की साजिशें पहली बार नहीं की गई हैं, बल्कि पिछले चार महीनों में यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसमें भाजपा सरकार और संगठन की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड़ के पुत्र से जुड़ी घटना में भी भाजपा सरकार पर अनर्गल आरोप लगाए गए थे। वहीं हाल ही में विधायक अरविंद पांडे के नाम से वायरल हुए कथित फर्जी पत्र को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की, जबकि स्वयं विधायक ने उस पत्र को निराधार बताया था।

श्री भट्ट ने कहा कि इससे पूर्व भी कांग्रेस पार्टी राज्य की छवि खराब करने के लिए चारधाम, अपराध और विकास से जुड़े मुद्दों पर भ्रामक आंकड़े और फर्जी रिपोर्टें प्रस्तुत करती रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सब देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments