Wednesday, May 6, 2026
HomeTrending Nowछात्रों में समाज सेवा की सम्वेदनशील और मार्गदर्शन के लिए फोरगिवनेस फाउंडेशन...

छात्रों में समाज सेवा की सम्वेदनशील और मार्गदर्शन के लिए फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और यूपीईएस यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

देहरादून, मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत प्रसिद्ध सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और यू पी ई एस यूनिवर्सिटी ने छात्रों में समाज सेवा की सम्वेदनशील और मार्गदर्शन के लिए बीच एम ओ यू किया। इसके अंतर्गत यू पी ई एस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लाइफ के छात्र फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी से समाजसेवा के गुर सीखेंगे। छात्र मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) के मार्गदर्शन में समाजसेवा के प्रति सम्वेदनशील होना और समाज सेवा से जुड़े नवाचारों के बारे में जानकारी लेंगे। समाजसेवा से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। डॉ. पवन शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता और बचाव के क्षेत्र अनुकरणीय योगदान देकर एक प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है। उनके अनुभवों से छात्रों को भविष्य में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित और लाभान्वित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments