Wednesday, May 6, 2026
HomeTrending Nowतृतीय के. एन. नौटियाल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

तृतीय के. एन. नौटियाल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

देहरादून, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, देहरादून में तृतीय के.एन. नौटियाल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
टूर्नामेंट का परिचय डॉ. निवेदिता राणोत (हेड ऑफ स्पोर्ट्स) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता में आठ टीमों की भागीदारी रही। उप-प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में खेलों में अनुशासन, टीमवर्क और समर्पण के महत्व पर बल दिया। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन अध्यक्ष राकेश नौटियाल द्वारा किया गया, जिसके बाद पारंपरिक टॉस के साथ मैचों की शुरुआत की घोषणा हुई।
इस अवसर पर हेड ऑफ स्पोर्ट्स डॉ. निवेदिता राणोत ने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तराखंड स्कूल क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की स्वीकृति से आयोजित की जा रही है। समारोह सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसने आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों में नई प्रेरणा का संचार किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश नौटियाल, बोर्ड सदस्य आर. एस. नेगी, उप-प्रधानाचार्या सुश्री हरलीन कौर चौधरी, न्यू एरा स्कूल के निदेशक संदीप रावत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments