Saturday, May 9, 2026
HomeTrending Nowखिर्सू-श्रीनगर मार्ग पर बाइक-मैक्स की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में...

खिर्सू-श्रीनगर मार्ग पर बाइक-मैक्स की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में गिरे, 8 घायल

(सिद्धांत)

पौड़ी जनपद के खिर्सू मोटर मार्ग पर सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्वाड़ और खिर्सू के बीच एक मैक्स वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार उन्हें फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी खिर्सू से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। हादसे में मैक्स वाहन में सवार गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55) और गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल सवार गजेन्द्र सिंह (42) निवासी पाबौ भी हादसे में चोटिल हुआ है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments