Saturday, April 18, 2026
HomeStatesUttarakhandभावना मेहरा ने संभाला आवास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष का कार्यभार, योजनाओं के...

भावना मेहरा ने संभाला आवास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष का कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

देहरादून/नैनीताल(गोविन्द पाटनी)। आवास सलाहकार परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बुधवार को देहरादून सचिवालय में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (आईएएस) ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। कार्यभार संभालने के बाद भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा,पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाते हुए प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।भावना मेहरा ने बताया कि आवास से जुड़े विषयों के साथ-साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास प्राधिकरणों की बैठकें आयोजित कर योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments