देहरादून। श्री सत्य साई सेवा संगठन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय साधना आराधना शिविर सुभाष नगर स्थित साई मंदिर में सम्पन्न हुआ। आध्यात्मिक जागरूकता, आत्मिक उन्नति और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने वाले इस शिविर में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ 4 अप्रैल को प्रशांति ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदन से हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह ने शिविर के उद्देश्य, आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपने सम्बोधन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। मुरली जाजू (नेशनल आध्यात्मिक कोऑर्डिनेटर) ने वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। उत्तर प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष तथा अन्य वक्ताओं ने भी आध्यात्मिक आधार की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। शिविर के दूसरे दिन रविवार को वेद मंत्र उच्चारण, भजन की गुणवत्ता, व्यक्तिगत साधना, विद्या ज्योति, अध्यात्म की उपयोगिता, ज्योति ध्यान, स्टडी सर्कल आदि सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें निमिष पांड्या (ऑल इंडिया प्रेसिडेंट) एवं कमला पांड्या जी ने वर्चुअल अपने विचार किए। डा ओ.पी. गुप्ता ने अध्यात्म एवं स्वास्थ्य के साथ आज के परिप्रेक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। दोपहर सत्र में पारिवारिक व सामाजिक जीवन में साई समिति की भूमिका, शारीरिक-मानसिक-चारित्रिक विकास में अध्यात्म, सेवा प्रकल्पों पर चर्चा, नगर संकीर्तन का महत्व, श्रीमद् भगवद्गीता की महत्ता तथा समिति को प्रबल बनाने के सूत्रों पर जोर दिया गया।
शिविर में “समर्पण की प्रार्थना” का विशेष संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीवन की सभी चिंताओं, समस्याओं और भय को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देने से आंतरिक शांति मिलती है। सच्चा समर्पण विश्वास और धैर्य बढ़ाता है तथा कठिनाइयों को सरल बनाता है। श्रद्धालुओं ने इस संदेश को भावपूर्ण तरीके से ग्रहण किया और दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समापन सत्र में नए दायित्वों की घोषणा और महा मंगल आरती के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। प्रसाद वितरण के साथ सभी ने शिविर से प्रेरणा लेकर विदा ली। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्य और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। प्रदेशाध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय स्वरूप, श्री सत्य साईं मंदिर अध्यक्ष सुभाष नगर मंदिर नरेश धीर, रामावतार गुप्ता चित्र चंद नीमा जोशी नेहा थापा ,ओपी गुप्ता ,कार्तिक चांदना, सपना थापा कुसुम शर्मा सुधा पुन तथा बीना जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Recent Comments