Thursday, July 30, 2026
HomeTrending Nowसचिवालय विंग्स और सुपर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत

सचिवालय विंग्स और सुपर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत

देहरादून। आज का पहला मैच सचिवालय विंग्स और सचिवालय लायंस के बीच खेला गया । सचिवालय विंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 06 विकेट पर कुल 180 रन बनाए। देवेंद्र सिंह रावल ने 75 रन बनाए। मदन और प्रमोद ने 02_02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस 04 विकेट पर 161 रन ही बना सकी। मदन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। संजय जोशी ने 02 विकेट लिए। इस तरह सचिवालय विंग्स ने यह मैच 19 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र रावल को दिया गया।
आज के दिन का दूसरा मैच सचिवालय सुपर किंग्स और सचिवालय राइजिंग के बीच खेला गया। सचिवालय राइजिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 84 रन बनाए, अमित सतवाल ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। नरेश ने 06 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने 10 ओवर में 05 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अमित तोमर ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। राकेश जोशी ने 05 विकेट लिए।
इस तरह सुपरकिंग्स ने मैच 05 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नरेश को दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments