Thursday, July 30, 2026
HomeTrending Nowगौरीकुंड गेट से 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी भूस्खलन, केदारनाथ के...

गौरीकुंड गेट से 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी भूस्खलन, केदारनाथ के लिये यात्रियों की आवाजाही रोकी गई

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है।
लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड गेट से लगभग 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। प्रशासन ने तत्काल यात्रियों की आवाजाही रोकते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रा मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों, राहत एवं बचाव दलों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। मार्ग से मलबा हटाने एवं आवागमन बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा एवं पत्थर गिरने के कारण राहत एवं मार्ग बहाली कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, बिना अनुमति के आगे बढ़ने का प्रयास न करें तथा जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments