Sunday, April 19, 2026
HomeTrending Nowसिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल को पूर्ण समर्थन

सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल को पूर्ण समर्थन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल का 10वां दिन: समर्थन में उतरा सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

देहरादून, सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर बड़ौनी जी ने , प्रांतीय संरक्षक श्री पूर्णानंद नौटियाल जी एवं प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर प्रवेश सेमवाल की उपस्थिति में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उत्तराखंड की अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्ण समर्थन प्रदान किया ।
उल्लेखनीय है कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उत्तराखंड द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर दिनांक 23 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के दशम दिवस, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय प्रांगण, देहरादून स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर बड़ौनी जी ने कहा कि कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है और शासन को शीघ्र सकारात्मक पहल करनी चाहिए। प्रांतीय संरक्षक श्री पूर्णानंद नौटियाल जी ने भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
इसी क्रम में महासंघ द्वारा मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं सचिव, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित कर कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि वह डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments