टिहरी। टिहरी जनपद के लंबगांव क्षेत्र में डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार डंपर माजफ क्षेत्र से माल खाली कर वापस लौट रहा था। क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय ब्रेक फेल होने और वाहन के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।



Recent Comments