रुद्रप्रयाग -धामी सरकार में मंत्री बने विधायक भरत सिंह चौधरी का आज अपने गृह जनपद पहुंचने पर भब्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं जिले में आगमन पर ख़ांकरा, नरकोटा, सहित जनपद मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उनकाजोर दार स्वागत किया।
कल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद आज शनिवार को भरत सिंह चौधरी आज अपने गृह जनपद पहुंचे।भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कबीना मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।जनता से संवाद करते हुये कबीना मंत्री ने प्रदेश के साथ साथ रुद्रप्रयाग के विकास का संकल्प दोहराया।
भाजपा जिला कार्यालय में हुये स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि जनपद को कैबिनेट में जगह मिलना हमारे लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से भाजपा को जिले से दोनों शीट जीताने का कार्य करेंगे।
कैबिनेट में स्थान मिलने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह है। उन्होंने कहा कि मेरे 25 सालों का संघर्ष और 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन के बाद मुझे मंत्री पद मिला है, इसके लिए में सभी जनपदवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय व्यक्ति को मंत्री पद मिलना सौभाग्य की बात हुई। कहा कि 2027 के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है, जिले की दोनों शीटों पर काबिज होगी। प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास की परियोजना गतिमान है। हमारी सरकार उत्तराखंड को एक समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी इसी इसी प्रकार से विकास के कार्य गतिमान रहेंगे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने सभा का समापन किया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली ने किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम कठेत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रमाण, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी,ब्लॉक प्रमुख अगस्त्य मुनि भुवनेश्वरी देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,जिला कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी, युवा मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक विकास डिमरी ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद रहे।.



Recent Comments