Thursday, April 23, 2026
HomeStatesUttarakhandइन्दिरा मार्केट रि-डैवलपमैंट में धीमी गति से काम पर प्रभावितों ने जताई...

इन्दिरा मार्केट रि-डैवलपमैंट में धीमी गति से काम पर प्रभावितों ने जताई चिन्ता

देहरादून, इन्दिरा मार्केट रि- डैवलपमैंट प्लान में धीमी गति से कार्य होने पर प्रभावितों ने आज निर्माण सामक कम्पनी के प्रबन्धवर्ग से भेंटकर रि -डैवलपमैंट प्लान में धीमी गति से कार्य पर चिन्ता जताई तथा कहा शहरी विकास सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार व एमडीडीए सचिव श्री मोहनसिंह बर्निया की उपस्थित में गत दिनों प्रभावितों को आश्वस्त किया था कि दिसंबर माह तक प्रथम चरण की शिफ्टिंग हो जायेगी किन्तु मौके पर धीमी गति के काम से ऐसा नहीं लगता है,गत माह एमडीडीए उपाध्यक्ष जी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में भी यही आश्वासन प्रभावितों को मिला था ।
इस दौरान प्रभावितों ने कहा है कि सरकार व एमडीडीए के आश्वासन पर उन्हें अस्थाई इन्दिरा मार्केट में शिफ्ट किया था किन्तु यहाँ उनका काम लगभग ठप्प है जिससे उन्हें दो जून की रोटी के लाले पड़े हैं ।सभी प्रभावितों ने एक स्वर निर्माण कार्य तेज करने का अनुरोध किया ।
इस अवसर पर प्रभावितों की ओर से अनन्त आकाश, अशोक सचदेवा, धर्मेन्द्र कुमार ,अनिल श्रीवास्तव ,मेहरबान,इमरान, रविगुलाटी,जे आर शर्मा ,अनिल कुमार,सुरेशकुमार,हरजीतसिंह ,टींकू ,अनिल उनियाल,राजू मैसी,कुलबीर पाहुजा ,राजेश सोनकर ,कमल सोनकर , मुमताज, संजय तथा कम्पनी की ओर परियोजना इन्चार्ज रितेशचन्द्र ठाकुर परियोजना प्रबंधक प्रांन्जल दीक्षित,रितेश शर्मा आदि शामिल थे ।उन्होंने आश्वासन दिया कि शीध्र ही परियोजना में तेजी से कार्य किया जायेगा। तथा समय पर सभी प्रभावितों की शिफ्टिंग होगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments