देहरादून, हमारे शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्त्वि विकास के लिए मनपसंद खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होना बहुत जरूरी हैं। यह बात उत्तरांचल प्रैस क्लब में स्व० सीएम लखेड़ा कैरम प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष उत्तरांचल प्रैस क्लब अजय सिंह राणा ने कही। प्रतियोगिता में प्रैस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
सोमवार को हर साल की तरह उत्तरांचल प्रैस क्लब में स्व० सीएम लखेड़ा कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रैस क्लब अध्यक्ष अजय सिहं राणा स्व० सीएम लखेड़ा के सुपुत्र ललित मोहन लखेड़ा एवं मनमोहन लखेड़ा ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रैस क्लब से जुड़े पत्रकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मंच प्रदान करती है।
समाजिक सरोकारों के प्रबल हितैषी रहे स्व० सीएम लखेड़ा के सुपुत्र एवं आयोजन के मुख्य अतिथि ललित मोहन लखेड़ा एवं मनमोहन लखेड़ा ने स्व० सीएम लखेड़ा को नमन् करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकमानायें दीं।
इस अवसर पर प्रेस क्लब खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल आदि उपस्थित रहे।



Recent Comments