Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowसमाजसेवी रवि सिंह नेगी ने 67 वर्ष में की एमए मनोविज्ञान परीक्षा...

समाजसेवी रवि सिंह नेगी ने 67 वर्ष में की एमए मनोविज्ञान परीक्षा 70% से की पास, वरिष्ठजनों ने दी बधाई

देहरादून, भारतीय वायु सेवा के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी तथा दून परिवार न्यायालय के परामर्शदाता रहे वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी रवि सिंह नेगी द्वारा अपने 67 वें वर्ष में एमए मनोविज्ञान परीक्षा 70 प्रतिशत अंक के साथ पास की, उनकी इस उपलब्धि पर दून के वरिष्ठ नागरिकों ने दी बधाई। संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के संस्थापक नेगी विगत 18 वर्षों से क्षत्रिय संदेश पत्रिका का भी संपादन करने के साथ “समाज का समाज को” तथा “व्यथा” नामक पुस्तकों के भी लेखक रहे है। बधाई देने वालों का कहना है कि बूढ़े लोग बुझे कारतूस नहीं है अपनी पे आ जाय तो तोप भी दाग सकते हैं। इनमें ब्रि.के जी बहल,कर्नल बीएम थापा,पद्मश्री कल्याण सिंह रावत,सुशील त्यागी,प्रदीप कुकरेती,अवधेश शर्मा,अर्जुन कोहली, सुरेंद्र सिंह तोमर,अनूप सिंह चौहान, अनीता नेगी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments