Wednesday, April 22, 2026
HomeTrending Nowबाल भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 115 बच्चों का हुआ स्‍वास्‍थ्‍य...

बाल भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 115 बच्चों का हुआ स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण

देहरादून, शनिवार को उत्तराखण्ड़ राज्य बाल कल्याण परिषद के बाल भवन में रेड क्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य विभाग व परिषद के तत्वाधान से लगाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डा. पंकज जुयाल, डा. दीप शिखा रावत ने अपने सहयोगी आशीष नेगी व श्रीमती सीमा के सहयोग से लगभग 115 बच्चों व वयस्क महिलाओं एवं पुरुषों का निः शुल्क चिकित्सीय परीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त दवाईयां बांटी।
इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष श्रीमती मधु बेरी, कार्यक्रम संयोजक मोहनसिंह खत्री, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आशारानी पैन्यूली, आनन्दसिंह रावत, आजीवन सदस्य आनन्दमणि सेमवाल, श्रीमती कविता दत्ता, डा. रेणुका रावत व डा. ज्योति सेंगर ने अपने विचार रखे।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आये चिकित्सकों, उनके सहयोगियों, क्षेत्रीय जनता व विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि जरुरत पड़ेगी तो भविष्य में भी परिषद इसी प्रकार से बाल भवन में निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाती रहेगी।
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के कार्यक्रम संयोजक मोहनसिंह खत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का धन्यवाद किया तथा उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब जब लोगों को जरुरत महसूस होगी हम निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाते रहेंगे। डा. पंकज जुयाल व डा. दीपशिखा रावत के द्वारा उपस्थित जनता को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिये कहा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments