Wednesday, April 22, 2026
HomeStatesUttarakhandHousing and Urban Development Corporation एवं Centre for Good Governance के मध्य...

Housing and Urban Development Corporation एवं Centre for Good Governance के मध्य महत्वपूर्ण करार

  • शहरी निकायों के ढांचागत एवं वित्तीय सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम पहल
    नैनीताल। Housing and Urban Development Corporation (हडको) एवं Centre for Good Governance के सहयोग से Uttarakhand Administrative Academy, नैनीताल में शहरी निकायों के क्षमता विकास हेतु एक महत्वपूर्ण करार UIWIN योजना के अंतर्गत संपन्न किया गया।
    इस करार का उद्देश्य आगामी वर्षों में शहरी निकायों में आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) में सुधार, सुशासन को प्रोत्साहन तथा वित्तीय प्रणाली को सुदृढ़ एवं समन्वित बनाना है। इसके अंतर्गत शहरी निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रशासनिक दक्षता तथा वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जा सके।
    करार पर हस्ताक्षर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजय भार्गव एवं सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के सचिव डॉ. महेश कुमार द्वारा किए गए। यह करार उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री बी.पी. पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर श्री संजय भार्गव ने कहा कि यह करार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हडको एवं अकादमी के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड के शहरी निकायों की संरचना एवं वित्तीय प्रणाली को स्थायित्व और मजबूती प्रदान की जाएगी।
    कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। श्री मनोज पांडे एवं मुख्य वित्त अधिकारी श्री रिचांशु शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments