Wednesday, April 22, 2026
HomeStatesUttarakhandविधायक की मौजूदगी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, घटना के बाद...

विधायक की मौजूदगी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, घटना के बाद कर्मचारियों में भारी रोष

देहरादून, सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक की मौजूदगी शिक्षा निदेशालय में कार्यकर्ताओं ने बवाल काट कर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक निदेशक स्तर के अधिकारी के साथ हुई इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी रोष देखा जा रहा है।
इस घटना के बाद अजय नौडियाल को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के मुख्यालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ घटित इस घटना के बाद निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि शुरुआत किसी प्रशासनिक मसले पर हुई बहस से हुई, जो देखते ही देखते इतनी तीखी हो गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान निदेशक नौडियाल के साथ अभद्र व्यवहार और शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। घटना में घायल हुए निदेशक को तुरंत कोरोनेशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
घटना को लेकर निदेशक अजय नौडियाल ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के साथ आए लोगों ने निदेशक के साथ बदतमीजी की और हमला किया। हालांकि, अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।
वहीं शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि यदि किसी निर्णय या कार्यशैली से असहमति थी तो उसे बैठक या वार्ता के जरिए सुलझाया जा सकता था, लेकिन कार्यालय परिसर में इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। साथ ही, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जा सकते हैं।
एक सरकारी अधिकारी के साथ घटित इस मामले ने अब प्रशासनिक विवाद का रूप छोड़कर राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। सरकार और प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर अब तक चुप्पी साधे जाने से विपक्ष और कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस मामले की जल्द जांच शुरू करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल, शिक्षा निदेशालय में तनाव बना हुआ है और कर्मचारी अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक कर रहे हैं। वहीं निदेशक अजय नौडियाल ने सीधे रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के समर्थकों ने निदेशक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।
हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के विरोध में शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों का कहना है “अगर डायरेक्टर से किसी को परेशानी थी तो प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा सकती थी, मारपीट करना पूरी तरह गलत है।” कर्मचारियों ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है, कर्मचारियों की बैठक के बाद हड़ताल की औपचारिक घोषणा हो सकती है। वहीं अब यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर सरकार के लिये मुसीबत खड़ी कर देगा, वहीं विधायक का सत्तारूढ़ दल जुड़े होने से यह प्रकरण का राजनैतिक गलियारों में भी हलचल पैदा करेगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments