Friday, April 24, 2026
HomeStatesUttarakhandनव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाली रुद्रप्रयाग पुलिस की कमान

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाली रुद्रप्रयाग पुलिस की कमान

रुद्रप्रयाग- जनपद की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निहारिका तोमर (आई.पी.एस.) ने आज जनपद
के 20वें पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध की स्थिति का जायजा लिया। नवनियुक्त एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण, पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार और किसी भी प्रकार की अवैध संलिप्तता पर शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance),साइबर अपराध पर लगाम और महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, ड्रग्स और अवैध शराब के विरुद्ध कठोर अभियान आदि पर सख्ताई से पालन करने पर जोर दिया ।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आगामी 22 अप्रैल 2026 की घोषित हुई है, यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशों पर 15 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक एक माह का सघन सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। कहां कि बाहरी राज्यों/देशों से आकर बिना पहचान बताए रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जायेगी। इसके अतिरिक्त होटल, होमस्टे, आश्रम, हॉस्टल, किरायेदार, प्राइवेट नौकरी करने वाले और रेहड़ी-ठेली वालों की पहचान की जायेगी।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा एवं जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments