Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandपरम् पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास महाराज के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर...

परम् पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास महाराज के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून, परम् पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास महाराज के पावन जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन श्री महाकाल सेवा समिति एवं गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ महंत देवेंद्र दास महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा महाराज का भव्य स्वागत किया गया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया, जो समाज सेवा की भावना को दर्शाता है। महाराज जी ने स्वयं रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं प्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी, मसूरी विधायक खजान दास, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’, राज्य मंत्री अशोक वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, राहुल माटा, सुशील वाधवा, विक्रम चौधरी एवं जितेंद्र मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments