रुद्रप्रयाग – सात दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव एवं शीतकालीन यात्रा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख जखोली अर्जुन गहरवार उपस्थित रहे।समापन अवसर की सांस्कृतिक संध्या पांडवाज के नाम रही।
आज मेले के अंतिम दिन रूद्र कंठ व रुद्र नट मंच के कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि हरक सिंह रावत ने नगरपालिका को भब्य मेले के सफल आयोजन की बधाइयां दी। उन्होंने रुद्रप्रयाग के विकास के लिये एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग के विकास के लिए व सदैव खड़े हैं क्योंकि रुद्रप्रयाग की जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का महोत्सव में पहुंचने पर स्वागत किया। अंतिम दिन मेले में खूब भीड़ उमड़ी, दिन भर मेले के स्टालों पर ग्राहकों ने खूब खरीददारी की जबकि मुख्य पंडाल दिन भर दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
आज की सांस्कृतिक संध्या पांडुवाज ग्रुप के नाम रही। देर रात तक पांडुवाज द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। देर रात तक गुलाब राय मैदान में दर्शक पांडुवाज के संगीत पर खूब थिरके। मुख्य अतिथि डा हरक सिंह रावत ने भी मंच पर खूब ठुमके लगाये।
मेले में लक्की ड्रा, का आयोजन भी किया गया । अम्बानी के रमेश विष्ट ने प्रथम पुरस्कार लक्की ड्रा में स्कूटी जीती जबकि गुड्डी देवी ने द्वितीय पुरस्कार आई फोन 15 जीता।
इस अवसर पर बतौर अतिथि जाने माने फिजीसियन डाक्टर संजय बगवाड़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा सहित कई गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे।



Recent Comments