रुद्रप्रयाग – नगरपालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित होने वाला रुद्रनाथ महोत्सव इस बार शीतकालीन पर्यटन उत्सव के रुप में भी मनाया जायेगा। 7 से 13 जनवरी तक गुलाब राय मैदान में लगने वाले रुद्र महोत्सव में इस बार लोक संस्कृति, लोक कला की झलक आकर्षणका केन्द्र रहेगी।मेले स्थानीय कलाकारों के साथ ही जानी मानी हस्तियों अपनी प्रस्तुतियां देगें।
महोत्सव को लेकर आज नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने पत्रकार वार्ता कर मेले की तैयारियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेले के प्रथम दिन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी प्रस्तुति देगें। इस बार मेले में स्थानीय महिलाओं, कीर्तन मंडली, सहित स्थानीय बाद्य यंत्रों की प्रतिस्पर्धा भी रखी गयी है। उन्होंने कहा कि मेले में मनोरंजन के साथ साथ लोक संस्कृति व लोक परंपराओं के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों के स्टालों को भी मेले में जगह दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर जिला प्रशासन व छैत्रीय विधायकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा जनपद वासियों में मेले के लिये खूब उत्साह देखा जा रहा है।

Recent Comments