Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowदेहरादून: इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर में क्रिसमस पर जबरदस्त रौनक, अब 28...

देहरादून: इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर में क्रिसमस पर जबरदस्त रौनक, अब 28 दिसंबर तक उठा सकेंगे लुत्फ

देहरादून: रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में चल रहे ‘इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर’ में क्रिसमस के अवसर पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों के जबरदस्त उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए आयोजकों ने मेले की अवधि 3 दिन (26, 27 और 28 दिसंबर तक) बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेले में विभिन्न राज्यों के उत्पादों और फूड कोर्ट का लोग जमकर आनंद उठा रहे हैं। गुरुवार को छुट्टी होने और त्योहार का उत्साह होने के कारण सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ मेले में उमड़ पड़ी। अलग-अलग राज्यों और देशों से आए स्टॉल्स पर खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले में पहुंचे आगंतुकों का कहना है कि यहां बेहतरीन और आकर्षक सामान मिलने के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा इंतज़ाम है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए कुछ-न-कुछ देखने और खरीदने को मिल रहा है। कई लोगों ने बताया कि त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताने और खरीदारी करने के लिए यह मेला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।
फूड कोर्ट में भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने बताया कि एक ही जगह विभिन्न राज्यों के व्यंजन चखने का मौका मिल रहा है, जिससे त्योहार का स्वाद और भी बढ़ गया है।
मेले के मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने बताया कि “क्रिसमस के अवसर पर मिली जबरदस्त भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए मेले की अवधि तीन दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।” अब यह फेयर 26, 27 और 28 तारीख तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मेले का आनंद उठा सकें।
लोगों की बढ़ती दिलचस्पी और शानदार माहौल के बीच इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर न केवल खरीदारी का केंद्र बना है, बल्कि परिवारों के लिए त्योहार का एक बड़ा आकर्षण भी साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments