चमोली। विकासखंड पोखरी के ग्राम पाव, की रामेश्वरी देवी पर बीती शाम चारा लेने के दौरान भालू ने हमला कर दिया। महिला लापता हो गई थी, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आज सुबह दोबारा शुरू हुए अभियान में महिला बामनाथ–पोखरी मोटर मार्ग से करीब ढाई किलोमीटर दूर, 70–80 मीटर खड़ी ढलान पर बांज के पेड़ के पास घायल अवस्था में मिली। रेस्क्यू टीम ने स्टेचर की मदद से निकालकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुँचाया। गंभीर रूप से घायल रामेश्वरी देवी, ग्राम पाव विकासखंड पोखरी को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। प्रशासन और चिकित्सा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरलिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को भालू प्रभावित क्षेत्रों में भालू के आक्रमण की रोकथाम हेतु तकनीकी टीम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए । उन्होंने रात्रि व प्रातः नियमित गश्त करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Recent Comments