देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग -न्याय पंचायत चोपड़ा में विगत एक पखवाड़े से नरभक्षी गुलदार की दहसत बनी हुई है वहीं अब छैत्र में भालू के दिखने से ग्रामीण खौफजदा हो गये। छैत्र में बन विभाग की टीम लगातार गुलदार पकड़ने के लिये सर्च अभियान चला रही है जबकि विभाग द्वारा जगह जगह कैमरे लगायें गये है।
बता दें कि विगत माह 29 अक्टूबर को छैत्र के पाली मल्ली गांव में गुलदार ने 54 वर्षीय मनबर सिंह को निवाला बना दिया था। तब से इलाके में दहसत बनी हुई है। बन विभाग द्वारा इलाके में कई जगह पिंजरों के साथ साथ कैमरे व फोकस लाईटें लगाई गयी ओर बन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान में लगी हुई है। बन विभाग का कहना है कि कैमरों में कैद गुलदार की तस्वीरों से पता चलता है कि छैत्र में गुलदार की उपस्थिति लगातार बनी हुई है। अब कैमरे में जंगली भालू की तस्वीरें भी कैद हुई है।
प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने जानकारी देते हुते बताया कि बड़े दायरे में कैमरे लगायें गये है। गुलदार की उपस्थिति छैत्र में बनी हुई है केमरों में भालू की उपस्थिति भी इस इलाके में देखने को मिली है।
उन्होंने कहा यह एक सामान्य घटना है इतने बड़े इलाके में जंगली जानवर दिखना आम बात है। कभी कभी भालू भी भोजन की तलास में निचले इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सावधानी जरुर बरतें । बन विभाग की टीम लगातार इलाके में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से जंगली जानवरों की कोई गतिविधि दिखे तो विभाग को सूचित करें ओर समूह में घास चारा पत्ती के लिये जायें।



Recent Comments