Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandजेबी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय नेशनल यूथ पार्लियामेंट प्रारंभ

जेबी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय नेशनल यूथ पार्लियामेंट प्रारंभ

देहरादून, जेबी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी देहरादून में युवाओं की संस्था आवाज ऑफ देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय नेशनल यूथ पार्लियामेंट का आरंभ किया गया l
उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए निजी कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने युवाओं से लगातार सीखते रहने का आह्वान किया, उन्होंने कहा की शिक्षा से जानकारी बढ़ती है और जब जानकारी बढ़ती है तो आत्मविश्वास बढ़ता है और जब आत्मविश्वास बढ़ता है तो व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं होता निरंतर सफलता के लिए लगातार सीखना आवश्यक है l जहां किताबी ज्ञान से युवा शिक्षा ग्रहण करते हैं वहीं यूथ पार्लियामेंट जैसे आयोजन उनके व्यक्तित्व को निखारने के लिए भविष्य की ट्रेनिंग की तरह होते हैं क्योंकि आज युवा शिक्षा तो ग्रहण करते हैं लेकिन तकनीकी रूप से दक्ष होना विकास के लिए परम आवश्यक है क्योंकि तकनीकी में लगातार नए-नए आविष्कार हो रहे हैं इसलिए युवाओं का नवीनतम जानकारी हासिल करना आवश्यक है l
उन्होंने कहा कि जब कोई युवा शिक्षा और तकनीकी से दक्ष होता है तो वह अपने-अपने परिवार के और अपने प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि समाज में परिवर्तन तभी हो सकता है, जब व्यक्ति अपने आप में परिवर्तन लाए और इसके लिए समाज में घटित किसी भी घटना के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करना सीखें जिस दिन प्रत्येक युवा अपनी जिम्मेदारी लेना सीख जाएगा उस दिन समाज में सुव्यवस्था कायम हो जाएगी l
उन्होंने कहा की जो ससद सार्थक विचार विमर्श का हिस्सा हुआ करती थी जिसमें जनता के हित के लिए नीतियां बनती हैं उसमें आज हंगामा देखने को मिलता है l यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है इसलिए युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, उन्होंने आवाज ऑफ चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजकों को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी के उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आगे आने का अवसर प्रदान किया है l
कार्यक्रम में जेबीआईटी के अध्यक्ष संदीप सिंघल, प्रमुख भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने भी संबोधित किया जेबीआईटी के डायरेक्टर पी के चौधरी, डायरेक्टर संदीप चौधरी और आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट के अनुभव अग्रवाल एवं वंश महेश्वरी एवं उनकी टीम की कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments