Saturday, April 25, 2026
HomeStatesUttarakhandइगास पर आयोजित कार्यक्रम स्वागत योग्य कदम : चन्दोला

इगास पर आयोजित कार्यक्रम स्वागत योग्य कदम : चन्दोला

पौड़ी, इगास पर्व की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है अब गढ़वाल मंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाले इगास कार्यक्रम को लेकर पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने बयान जारी किया है।
समिति के संयोजक नमन चंदोला ने बयान जारी कर बताया कि इगास बग्वाल हमारा लोक पर्व है और जिस तरह गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जी ने इसे भारत सहित पूरे विश्व में लोकप्रियता पहुंचाई है यह स्वागत योग्य कदम है।
चंदोला ने कहा कि किसी भी अच्छी पहल का स्वागत होना चाहिए और इगास पर आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है ।
कहा कि इगास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात करके उन्हें पौड़ी शहर की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा ऐसी बहुत सी समस्याएं हैं या विकास के प्रोजेक्ट हैं जिन्हें केंद्र स्तर पर हल होना है उन्हीं सब को लेकर अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
चंदोला ने कहा कि गढ़वाल सांसद से पूरी उम्मीद है की पौड़ी के हित में वे हर संभव मदद करेंगे। पौड़ी को उपेक्षा से उबारने के लिए पूरे पौड़ी की जनता को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे तब जाकर पौड़ी का विकास संभव है।
विपक्ष का कार्य सिर्फ नकारात्मक राजनीति करना नहीं बल्कि सकारात्मक तौर पर पहल करना भी होना चाहिए जो आज की राजनीति में दिखाई नहीं देता लेकिन पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति पौड़ी के हित में हर संभव कार्य करती आई है और कार्य करती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments