Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandरुद्रप्रयाग के जोंदला पाली गांव में गुलदार ने 54 वर्षीय व्यक्ति को...

रुद्रप्रयाग के जोंदला पाली गांव में गुलदार ने 54 वर्षीय व्यक्ति को बनाया शिकार

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पाली मल्ली में एक अधेड़ व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला। इस दुखद घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है, लोग दशहत में है। मृतक का शव गांव से 200 मीटर दूर मिला। घटना के बाद वन विभाग की टीम के साथ ही अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे ग्राम पंचायत जौंदला के पाली मल्ली राजस्व गांव निवासी 54 वर्षीय मनबर सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चन्द्र सिंह शौच के लिए अपने मकान के पास शौचालय में जा रहे थे कि इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीटते हुए 200 मीटर दूर खेतों में ले गया। व्यक्ति का एक पैर भी गुलदार ने शरीर से अलग कर दिया। सुबह जब परिजनों को घर में मनबर सिंह नहीं दिखे तो खोजबीन शुरू हुई। गांव के लोग इकट्टा हुए और गांव के आसपास खोज करने लगे। इस बीच रास्ते में खून के निशान, कपड़े, जूते गिरे होने से सभी सकते में आ गए। गांव से 200 मीटर दूर मनबर का शव मिला, जो गुलदार द्वारा बुरी तरह नोचा हुआ था। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है जबकि गांव में दशहत है। इधर, पुलिस द्वारा शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments