Thursday, July 2, 2026
HomeTrending Nowपीएनबी के मंडल कार्यालय में हुआ राजभाषा सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह

पीएनबी के मंडल कार्यालय में हुआ राजभाषा सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह

देहरादून, पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय देहरादून में राजभाषा सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल प्रमुख अभिनंदन सिंह, उपमंडल प्रमुख अनुराग सक्सैना, सहायक महाप्रबंधक(सीएसी) देवेन्द्र कुमार पांगते की उपस्थिति के साथ मंडल कार्यालय एवं शाखा के तमाम अधिकारीवर्ग उपस्थित रहें। हिंदी माह के दौरान मंडल कार्यालय में कुल 8 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और उन सभी प्रतियोगिताओं में मंडल प्रमुख एवं उपमंडल प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही। वहीं देहरादून “क” क्षेत्र में आता है इसलिए प्रत्येक प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग के लिए पुरस्कार की भिन्न भिन श्रेणियां रखी गई जिससे बेहतर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सके एवं सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
राजभाषा सेमिनार का विषय वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट एवम इसका निवारण पर चर्चा सत्र से सभी उपस्थित लाभान्वित हुए । सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया गया, विशेष प्रस्तुति दी गई, साथ ही साथ सतर्कता सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments