Friday, July 17, 2026
HomeTrending Nowजवाड़ी बाईपास पुल की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त, मार्ग यातायात हेतु बंद, मुख्य...

जवाड़ी बाईपास पुल की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त, मार्ग यातायात हेतु बंद, मुख्य बाजार में जाम लगने से लोग रहे परेशान

रुद्रप्रयाग – देर रात्रि हुई बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त हो गयी जिस कारण बाईपास से वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द हो गया है। यातायात को मुख्य बाजार से डाइवर्ट किया गया जिस कारण मुख्य बाजार में सुबह से बार बार जाम लगने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। इस बार के मानसूनी सीजन में यह सड़क जमीन धंसने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि पुल के एप्रोच रोड़ के दुरुस्त होने व मार्ग के सुचारु होने तक तक तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व केदारघाटी के लिए वाहनों का आवागमन कस्बा रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए संचालित कराया जा रहा है व साथ ही केदारनाथ धाम आने वाले यात्री वाहनों को टिहरी-चिरबटिया-मयाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग का प्रयोग करने हेतु भी सूचित किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बाधित हुए स्थल का जायजा लेकर अवगत कराया गया है कि जनपद मुख्यालय कस्बा रुद्रप्रयाग से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को सुगम आवागमन हेतु अतिक्रमण मुक्त रखे जाने सहित मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में भी वाहनों को किसी भी दशा में खड़ा न किए जाने हेतु निरीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments