Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowआठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 17 सितंबर तक बारिश रहेगी...

आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 17 सितंबर तक बारिश रहेगी जारी

-इस सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई
-अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी नालों से दूर रहे

देहरादून, उत्तराखंड राज्य में अभी बारिश का कहर थमने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग द्वारा आज जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश होने का संभावनाए जताई गई है। आज और कल राज्य में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 17 सितंबर तक राज्य में बारिश जारी रहेगी तथा आने वाले दो दिनों में देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली तथा पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि बीते अगस्त माह में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश हुई है तथा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण इस माह भी अब तक सामान्य से अधिक बारिश देखी जा रही है।
आमतौर पर अगस्त माह बीतने के बाद बारिश हल्की हो जाती है लेकिन अब आधा सितंबर बीतने को है बारिश में कमी नहीं देखी जा रही है। जिसका जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है राज्य की सड़कों की मरम्मत का काम भी बारिश के कारण नहीं हो पा रहा है वहीं भूस्खलन की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वह अनावश्यक यात्रा से बचे तथा नदी नालों से दूरी बनाकर रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments