Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowसीडीओ सैनी पहुंचे सामुदायिक पुस्तकालय

सीडीओ सैनी पहुंचे सामुदायिक पुस्तकालय

-विद्यार्थियों से किया संवाद
कहा इस अवधारणा को विकसित करने की आवश्यकता

-संसाधन नियुक्त बनेंगे सभी पुस्तकालय

मुनस्यारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने शनिवार को सामुदायिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ सूक्ष्म संवाद भी किया। कहा कि इस पुस्तकालय को संसाधन नियुक्त बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी का सामुदायिक पुस्तकालय में अध्ययन विद्यार्थियों ने स्वागत किया। पुस्तकालय प्रभारी हिमांशी ने पुस्तकालय के संदर्भ में डॉक्टर सैनी को जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता पाई जा सकती है। कहा कि जीवन में अनुशासन और एक नियमित दिनचर्या का होना आवश्यक है। कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी लगातार प्रयास करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के पुस्तकालयों में अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला विकास विभाग प्रयास करेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा जारी नवाचार के फोल्डर को भी देखा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय नहीं शिक्षा, संस्कार और रोजगार के लिए नवाचार का एक केंद्र है। कहा कि इस अवधारणा को और अधिक विकसित किए जाने की आवश्यकता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक पुस्तकालयों द्वारा किए जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए इसकी प्रशंसा की।
सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया। बताया कि इस तरह की 10 पुस्तकालय मुनस्यारी तथा धारचूला विकासखंड में प्रस्तावित है।
खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments