Thursday, July 2, 2026
HomeStatesUttarakhandगोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव 24 अगस्त को होगा आयोजित

गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव 24 अगस्त को होगा आयोजित

देहरादून (सौरब असवाल), हरितालिका तीज उत्सव का आयोजन हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 अगस्त को आयोजित किया जायेगा, स्थानीय प्रेस क्लब में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति (संस्था) की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा शाह एवं हरितालिका तीज मेला 2025 की अध्यक्षा श्रीमती सविता क्षेत्री ने बताया कि हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व में रहने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है। अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु, सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है।

उन्होंने कहा कि गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी विगत 19वर्षों से इस उत्सव कोभव्य रूप से मनाती आ रही है। इस वर्ष भी यह उत्सव जसवंत सिंह गहेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में रविवार 25 अगस्त को आयोजित होगा। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तीज उत्सव कमेटी के सदस्य प्रचार-प्रसार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में एकजुट होकर लगे हुए हैं। इस समारोह के मुख्य आकर्षण- तीज क्वीन, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिताएँ, वृद्धा नारी सम्मान एवं समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान है। गोर्खाली व्यंजनों के स्टाल एवं गोर्खाली परिधान गहनों एवं अन्य स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मीडिया प्रभारी देविन शाही ने अवगत कराया कि सांस्कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं। इसी परम्परा के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अपनी संस्कृति, परम्परा एवं भाषा को लोकनृत्यों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया है। इस उत्सव मेले में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए कलाकार मंच पर अपनी बेमिसाल लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखेरेंगे।

इस वर्ष मुख्य आकर्षण होगें नेपाल से आये हुए कलाकार अस्मा बन्जाडे (अंतर्राष्ट्रीय लोक दोहरी गायिका) मधु परियार (अंतर्राष्ट्रीय लोक दोहरी गायक) इस मेले में अपनी बेमिसाल रंगा रंग प्रस्तुतियाँ देंगे। वहीं दर्शकगण स्वादिष्ट गोर्खाली व्यंजनों का लुत्फ भी उठाएगें। इस आयोजन को लेकर सम्पूर्ण तीज कमेटी भी बेहद उत्साहित है।

पत्रकार वार्ता में तीज कमेटी की अध्यक्षा प्रमा शाह, कार्यक्रम अध्यक्षा सविता क्षेत्री, संरक्षक सूर्य विक्रम शाही एवं गोदावरी थापली, उपाध्यक्ष वंदना विष्ट, सचिव ज्योति काठिया, कोषाध्यक्ष प्रमिला खत्री, सांस्कृतिक सचिव उपाशना थापा, मीडिया प्रभारी देविन शाही, एवं निर्मला थापा, संध्या थापा, सरोज गुरुंग, सुनीता क्षेत्री, माया पँवार, पुष्पा क्षेत्री, कविता शाही, विनिता खत्री, विनीता क्षेत्री, मधु खनाल, मधु क्षेत्री, उषा राना, मधुसूदन शर्मा, बी.के. बराल, बुद्धिमान थापा, टेकु थापा, पी, एन. शेरपा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments